अधिकारी व कर्मियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ फोटो 4 कैप्सन-शराब नहीं पीने की ली शपथ प्रतिनिधि, बरारी, प्रखण्ड मुख्यालय बरारी के सभा कक्ष में बीडीओ, सीओ के द्वारा शराब बंदी को पूर्ण सफल बनाने को लेकर सभी पदाधिकारी व कर्मचारीयों ने शपथ लिया कि कभी शराब नहीं सेवन करेंगे. खचाखच भरे हॉल में शराब बंदी शपथ के बाद सभी से हस्ताक्षर कराया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में शराब बंदी को पूर्ण सफल बनाने को लेकर अंचालाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं बीडीओ राजकुमार पंडित ने प्रखण्ड सभा कक्ष में सभी की उपस्थिति में निष्ठापूर्वक संकल्प लेता हूँ कि शराब का सेवन नहीं करूंगा. क्योंकि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, साथ ही यह भी शपथ लिया कि दूसरे लोगों को भी शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा. मद्य निषेध अभियान को कारगर ढंग से लागू करने व शपथ लेने वालो में बीसीओ कुंदन कुमार, एलईओ कुमार रमण, प्रखण्डप्रधान सहायक अ. बहाव, अंचल प्रधान सहायक असोम विश्वास, नाजिर अर्जुन यादव, अशोक सिंह, एलएस सूर्यमुखी कुमारी, दीपमाला, अर्चना साह, स्वास्थ्य कर्मी पारसनाथ झा, अखिलेश कुमार, कृषि बीएओ महेन्द्र राय, मनरेगा से सुभाषचन्द्र सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.
अधिकारी व कर्मियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ
अधिकारी व कर्मियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ फोटो 4 कैप्सन-शराब नहीं पीने की ली शपथ प्रतिनिधि, बरारी, प्रखण्ड मुख्यालय बरारी के सभा कक्ष में बीडीओ, सीओ के द्वारा शराब बंदी को पूर्ण सफल बनाने को लेकर सभी पदाधिकारी व कर्मचारीयों ने शपथ लिया कि कभी शराब नहीं सेवन करेंगे. खचाखच भरे हॉल […]
