बारसोई में फल- फूल रहा है अवैध लाटरी का धंधा

बारसोई में फल- फूल रहा है अवैध लाटरी का धंधा प्रतिनिधि, बारसोई, बंगाल बिहार की सीमा पर स्थित कटिहार जिला का बारसोई अनुमंडल इन दिनों अवैध लॉटरी का गढ़ बन चुका है. प्रत्येक दिन लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है. यहां के लोगों को लॉटरी की लत लग गयी है. इसके चलते कितने ही […]

बारसोई में फल- फूल रहा है अवैध लाटरी का धंधा प्रतिनिधि, बारसोई, बंगाल बिहार की सीमा पर स्थित कटिहार जिला का बारसोई अनुमंडल इन दिनों अवैध लॉटरी का गढ़ बन चुका है. प्रत्येक दिन लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है. यहां के लोगों को लॉटरी की लत लग गयी है. इसके चलते कितने ही घर बरबाद हो चुके हैं. कई परिवार तो सड़क पर आ गये हैं. इतना ही नहीं अवैध धंधे के संचालन में स्थानीय प्रशासन की भी मिली भगत है. वहीं बारसोई क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि लॉटरी पर तो बहुत पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है. उसके बावजूद भी अवैध तरीके से अन्य राज्यों की लॉटरी यहां बेची जाती है. ज्ञात हो कि अनुमंडल के चारों प्रखंडों के मुख्य बाज़ारों में खुलेआम अवैध लॉटरी का धंधा चल रहा है. इसका सबसे ज्यादा दुष्परिणाम गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है. इस विषय में बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों की मिलीभगत वाली कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है. अगर शिकायत मिलेगी, तो कार्रवाई की जायेगी. अवैध कारोबारियों को भी बख्शा नहीं जायेगा. इसके लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >