11 बोरा महुआ जब्त

मनिहारी : पुलिस लगातार पूर्ण शराब बंदी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है.मनिहारी पुलिस ने सुवा गांव से महुआ आदि बरामद किया है.मनिहारी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि सुवा गांव निवासी मरांग हेम्ब्रम उर्फ जेठा पिता मुंशी हेम्ब्रम के घर के पीछे से 11 बोरा महुआ बरामद किया गया. वहां […]

मनिहारी : पुलिस लगातार पूर्ण शराब बंदी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है.मनिहारी पुलिस ने सुवा गांव से महुआ आदि बरामद किया है.मनिहारी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि सुवा गांव निवासी मरांग हेम्ब्रम उर्फ जेठा पिता मुंशी हेम्ब्रम के घर के पीछे से 11 बोरा महुआ बरामद किया गया. वहां से दो टीन गुड़ चार किलो बाखर भी मि है. पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गये. मनिहारी थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सुवा निवासी मरांग हेम्ब्रम उर्फ जेठा पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल दफादार चौकीदार भी छापेमारी में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >