मारपीट में चार लोग जख्मी दर्ज करायी प्राथमिकी

सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के सदलपुर कला में सोमवार को मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन व अन्य स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना बाबत […]

सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के सदलपुर कला में सोमवार को मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन व अन्य स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना बाबत घायल के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपाल ऋषि को जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
पिता की पिटाई देख पुत्र शंभु, भोला, सहित मिथुन पर भी उन लोगों ने हमला बोल दिया. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे परिजनों व स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है . घटना बाबत घायल के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >