महिलाओं ने शराब व्यवसायी को किया पुलिस के हवाले

महिलाओं ने कहा, किसी कीमत पर नहीं िबकने देंगे शराब देसी शराब भी बरामद बारसोई : एक अप्रैल से शराब बेचने एवं पीने वालों के विरुद्ध सख्त करवाई तथा कई वर्षों की जेल की सजा के साथ संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया गया है. बावजूद इसके कुछ निडर लोग अवैध शराब का धंधा करने […]

महिलाओं ने कहा, किसी कीमत पर नहीं िबकने देंगे शराब

देसी शराब भी बरामद
बारसोई : एक अप्रैल से शराब बेचने एवं पीने वालों के विरुद्ध सख्त करवाई तथा कई वर्षों की जेल की सजा के साथ संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया गया है. बावजूद इसके कुछ निडर लोग अवैध शराब का धंधा करने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया शनिवार को देखने को मिला. बारसोई थाना अंतर्गत चौन्दी पंचायत के खिदिरपुर गांव की स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने एक शराब कारोबारी को शराब सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस को आरोपी के घर से देसी शराब से भरी कई दर्जन बोतलें बरामद हुई, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया. आरोपी तापु चुनारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. ज्ञात हो कि शराबबंदी लागू होने के बाद शराब की दुकानें तो बंद हो गयी हैं. आरोपी तापु चुनारी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में शराबबंदी अभियान को बल मिला है. इसी प्रकार शराब बंदी को पूर्णतः लागू करने के लिए ग्रामीणों को तत्परता दिखानी होगी, तब जाकर नशा मुक्ति अभियान सफल हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >