लिया संकल्प, नहीं पीने देंगे शराब

बरारी : आधी आबादी की आवाज को आत्मसात करने का संकल्प ले राज्य सरकार ने शराबबंदी को सख्ती से लागू करने को पूरे राज्य में कला जत्था टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में बुधवार की संध्या गांधी स्मृति भवन गुरूबाजार परिसर में ढाई घंटे के कार्यक्रम में कला जत्था के […]

बरारी : आधी आबादी की आवाज को आत्मसात करने का संकल्प ले राज्य सरकार ने शराबबंदी को सख्ती से लागू करने को पूरे राज्य में कला जत्था टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में बुधवार की संध्या गांधी स्मृति भवन गुरूबाजार परिसर में ढाई घंटे के कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया.

महिलाओं ने आगे बढ़ कर शराबबंदी का संकल्प लिया. एसआरजी बिमल मालाकार, प्रखंड मद्य निषेद्य संयोजक आशुतोष कुमार चौधरी की उपस्थिति में कला जत्था के कलाकारों द्वारा शराब से हो रही बर्बादी को दर्शाया. ज्ञानदेव भवेश, मुरली, दीपक, टुनटुन, प्रकाश, निशा, जागृति, अंजलि की प्रस्तुति को देख लोगों के आंखों में आंसू टपक पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >