भूमि विवाद में भाई-बहन को पीटकर किया घायल

कटिहार : हसनगंज थाना क्षेत्र के सपनी में बांस काटे जाने के विरोध पर आरोपी पक्ष ने भाई व बहन को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस घायलों के बयान पर प्राथिमकी दर्ज कर मामले की जांच […]

कटिहार : हसनगंज थाना क्षेत्र के सपनी में बांस काटे जाने के विरोध पर आरोपी पक्ष ने भाई व बहन को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस घायलों के बयान पर प्राथिमकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. आरोप है कि संजीदा बेगम पति मो जब्बार वर्द्धमान हसनगंज निवासी पर मुस्तकिम व उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडे के साथ हमला बोल दिया. घटना को देख उसका भाई गुलाम रब्बानी उसे बचाने गया, तो उन लोगों ने उसे भी पीट दिया.

इससे दोनों भाई-बहन लहूलूहान होकर गिर पड़े. परिजनों व स्थानीय लोगो ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पंचायत के दौरान ही आरोपियों ने किया हमला : घायल संजीदा ने सदर अस्पताल में बताया कि बांस काटने को लेकर विवाद बढ़ा. इसी बात को लेकर उसने पंचायत बुलायी. पंचायत बैठी तथा दोनों पक्ष को बुलाया गया. मामले में आरोपी पक्ष ने भरी पंचायत में संजीदा व उसके परिजनों को खरी खोटी सुनायी व अभ्रद भाषा का प्रयोग किया. पंच को भी बरा भला कहते हुए हमला कर दिया. मारपीट में अन्य को भी चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >