ऑटो स्टैंड के लिए आंदोलन शुरू

मांग को लेकर ऑटो चालकों ने काला बिल्ला लगा कर किया विरोध प्रदर्शन जिले में स्थायी ऑटो स्टैंड नहीं होने की वजह से अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. स्टैंड नहीं होने की वजह से चालक ऑटो को सड़क पर लगा कर सवारी बैठाते हैं, लेकिन अब चालकों ने स्थायी ऑटो […]

मांग को लेकर ऑटो चालकों ने काला बिल्ला लगा कर किया विरोध प्रदर्शन

जिले में स्थायी ऑटो स्टैंड नहीं होने की वजह से अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. स्टैंड नहीं होने की वजह से चालक ऑटो को सड़क पर लगा कर सवारी बैठाते हैं, लेकिन अब चालकों ने स्थायी ऑटो स्टैंड की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि मांग पूरी नहीं हुई, तो ऑटो चालक हड़ताल पर चले जायेंगे.
कटिहार : स्थायी ऑटो स्टैंड की मांग काे लेकर रविवार से ऑटो चालकों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध प प्रदर्शन शुरू कर दिया. काला बिल्ला लगा कर व धरना देते हुए ऑटो चालकों ने जिला प्रशासन से स्थयी ऑटो स्टैंड उपलब्ध कराने की मांग की. जिला ऑटो एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष वारिस हुसैन ने किया.
उन्होंने कहा कि लगभग 25 साल से नगर निगम को 36 लाख रुपये बैरियर और टैक्स के रूप में सालाना ऑटो चालक देते आ रहे हैं. पर, आज तक ऑटो स्टैंड का इंतजाम नहीं किया गया है. ऑटो रास्ते में लगाये जाते हैं. प्रशासन के सभी पदाधिकारियों को दर्जनों बार लिखित सूचना दी गयी है और वार्ता भी की जा चुकी है. फिर भी कोई हल नहीं निकला. अगर ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गयी, तो एक अप्रैल से चालक ऑटो चलाना बंद करने पर बाध्य होंगे. बैरियर टैक्स भी बंद करने पर हमें मजबूर होना पड़ेगा.
नगर निगम के समीप बनना था स्टैंड
तत्कालीन डीएम ने नगर निगम के समीप ऑटो स्टैंड बनाने को लेकर सहमति दी थी, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई. वर्तमान डीएम को भी ऑटो चालकों की समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन उनके द्वारा भी अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. अगर हमारी मांग नहीं मानी गयी, तो हम हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे. ऑटो चालकों के इस आंदोलन का समर्थन करने विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेता पहुंचे.
इनमें एटक नेता रामलगन सिंह, कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ ट्रेड यूनियन एंड सर्विस एसोसिएशन के दयानंद सिंह, सीपीएम नेता धवलेंदू ओझा आदि थे. मौके पर जिला ऑटो एसोसिएशन के सुबोध साह, पवन साह, गौतम कुमार, अजीत कुमार राय, टुनटुन यादव, कलीमुद्दीन, अब्दुल हक, जहांगीर, इसहाक कुरैशी, रोहित ऋषि, नौशाद, सिकंदर आदि ऑटो चालक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >