बॉर्डर इलाके पर विशेष नजर
एक अप्रेल से जिले के प्रखंड क्षेत्रों में देशी व विदेशी शराब पूर्णत: बंद हो जायेगी. जिले के निगम क्षेत्र में कुल 16 दूकानें आवंटित हुई हैं, जो राज्य सरकार के शर्तो पर बेवरेज कंपनी गत एक अप्रेल से शराब दुकान संचालित करेंगी. शराब दुकान या उसके आसपास भी शराब पीना वर्जित रहेगा. शराब ले जाने वाले का अगर बोतल पैक नहीं रहेगा तो उत्पाद या पुलिस उन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर सकती है. सभी दुकानें सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा बलों के देखरेख में संचालित होगी. बॉर्डर इलाके पर प्रशासन का विशेष नजर रहेगा.
कटिहार : जिलें में संचालित सभी 148 कंपोजिट शराब अागामी 30 मार्च को बंद कर दी जायेगी . 1 अप्रेल से निगम क्षेत्र में कुल 16 दुकान खुलेगी जिसका संचालन बेवरेज कंपनी करेगी. प्रखंड स्तर पर चल रही सभी देशी, विदेशी शराब की दुकान बंद कर दी जायेगी. पटना मुख्यालय के निर्देश पर जिला प्रशासन सरकारी आदेश को अमली जामा
पहनाने में जुट गया है. डीजीपी के निर्देश पर सभी जिले के एसपी को अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश जारी कर दिया है. पटना मुख्यालय के आदेश पर जिले के सभी जिलाधिकारी ने उत्पाद विभाग को अवैध शराब करोबारी को लेकर लगातार छापेमार जारी है. डीएम ललन जी व एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन के संयुक्त निर्देश पर झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस की गहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
कटिहार जिला की सीमा झारखंड, पश्चिम बंगाल से जुड़ती है. इन जिलों में शराब बंदी नहीं है. इस कारण सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. दियारा क्षेत्रों व गंगा नदी की सीमाओं पर भी पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी ताकि रोक लग सके.
अबतक कुल 138 गिरफ्तारी :
पटना मुख्यालय के आदेश पर जिला प्रशासन सख्त हो गयी है. उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा के निर्देश पर चल रही लगातार छापेमारी अभियान में अबतक कुल 138 लोगों की गिरफ्तारी हो गयी है जिसमें सभी को जेल भेज दिया गया है. वहीं उत्पाद पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर तकरीबन 55 क्विंटल अवैध महुआ जब्त किया है. वही मामले में तकरीबन 500 लीटर अवैध महुआ शराब तथा सैकड़ो क्विंटल जावां महुआ को उत्पाद पुलिस ने जब्त कर नष्ट किया है.
