बरारी : सिख रेजिमेंट के लांस नायक कुलदीप सिंह को सिक्कट बोरोपार के ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में बरारी थाने पहुंचाया. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने रेफरल हॉस्पिटल बरारी में उपचार के लिए भेजा गया. डॉ रामकृष्ण द्वारा उपचार के बाद होश में आने पर आर्मी जवान ने कहा कि वह तरणतारण पंजाब से छुट्टी मना कर ड्यूटी पर गुवाहाटी जा रहा था.एसडीपीओ लाल बाबू यादव ने हॉस्पिटल जाकर लांस नायक कुलदीप सिंह का बयान दर्ज किया.
जानकारी के अनुसार 21 मार्च को सिख रेजिमेंट गुवाहाटी में पदस्थापित कुलदीप सिंह गोल्डेन टेंपल ट्रेन से तरण तारण अमृतसर से दिल्ली पहुंचा. दिल्ली से अवध असम ट्रेन से गुवाहाटी के लिए एस-5, बर्थ 39 पर यात्रा आरंभ किया. नवगछिया के आसपास ट्रेन में करीब बीस वर्षकी लड़की जो खीरा बेच रही थी. उससे खीरा खरीद कर खाया और और उसकी स्थिति गंभीर हो गयी.
गंभीर हालत में लांस नायक ने सामान उतार कर किसी प्रकार सेमापुर स्टेशन में उतर गया. लांस नायक कुलदीप सिंह को किसी ने उतर कर उसका अटैची व बैग एक दर्जी की दुकान के पास छोड़ दिया, उस वक्त आर्मी जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. सिक्कट बोरोपार के खेत में सिख आर्मी जवान को अस्त-व्यस्त स्थिति में बेचैन देख लोगों ने उससे कुछ जानना चाहा.
पंजाबी भाषा समझने वाले एक ग्रामीण ने उसकी लड़खड़ाती भाषा को समझ, उसे बरारी थाना पहुंचाया. आर्मी जवान का ढाई हजार रुपया, कार्ड वगैरह लुटेरों ने लूट लिया. बरारी के सिख समुदाय के लोगों ने आगे बढ़कर आर्मी जवान की खिदमत की और हौसला बनाया. लोग हैरान हैं कि खीरा में नशाखुरानी का इस्तेमाल कर लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है.
