परीक्षा खत्म, छात्र हुए टेंशन फ्री

कटिहार : जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. परीक्षा संपन्न होने के साथ ही जिला प्रशासन व परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है. परीक्षा के आखिरी दिन शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राम सिंह सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण […]

कटिहार : जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. परीक्षा संपन्न होने के साथ ही जिला प्रशासन व परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है. परीक्षा के आखिरी दिन शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राम सिंह सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया.

दूसरी तरफ परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं ने ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा कि चलो अब टेंसन फ्री हुए,अब होली मस्ती से मनाएंगे. गौरतलब है कि 11 मार्च से जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई थी. आज परीक्षा का आखिरी दिन था. डीइओ श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई है. अबतक एक भी परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में पकड़े नहीं गये है. यह पहला मौका है जब एक भी परीक्षार्थी कदाचार करते हुए पकड़े नहीं गये. हर साल कुछ छात्र छात्रा नक़ल करते पकड़े जाते रहे है,लेकिन इसबार ऐसा नहीं हुआ. इधर परीक्षा देने के बाद छात्रा निशु कुमारी ने कहा कि चलो टेंसन फ्री हुए,अब होली मस्ती से मनाएंगे. पूनम, प्रियंका, राहुल, मौसम ने कहा कि परीक्षा को ले टेंसन में थे, अब टेंशन फ्री हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >