दारू पी हुड़दंग मचाया, तो खैर नहीं

कटिहार : होली में आपसी साैहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं है. उक्त बातें शक्रवार को नगर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ कटिहार ललन यादव व डीसीएलआर राकेश रमण ने कहीं. बैठक में सीओ केके सिंह, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकूर सहित अन्य जनप्रितिनिधि व गण्यमान्य उपस्थित थे.बैठक में उपस्थित प्रशासन के […]

कटिहार : होली में आपसी साैहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं है. उक्त बातें शक्रवार को नगर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ कटिहार ललन यादव व डीसीएलआर राकेश रमण ने कहीं.
बैठक में सीओ केके सिंह, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकूर सहित अन्य जनप्रितिनिधि व गण्यमान्य उपस्थित थे.बैठक में उपस्थित प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि होली को लेकर जिले व शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा. सभी मुख्य चौक-चाराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे. डीएम ललन जी व एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर प्रशासन की हड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी. डीएम व एसपी ने जिले वासियों से शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है.
जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने कहा कि होली में किसी भी प्रकार से सौहार्द बिगाड़ने वालों को लेकर एक विशेष रणनिति भी तैयार कर ली गयी है. होली की दिन शराब की दूकानें बंद रहेंगी. डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा.
पटना मुख्यालय के आदेश पर सूबे के सभी जिलों में डीजे पर पाबंदी लगा दी गयी है. पटना के आदेश पर कटिहार में भी डीजे पर रोक रहेगी. बैठक में मुख्य रूप से नगर थानाध्यक्ष केएन सिंह, सहायक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित वार्ड आयुक्त विमल सिंह बेगानी, विश्वनाथ मुकिम, मंजूर खान, वारिश हुसैन, अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
होलिका दहन में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : शहर के बड़ा बाजार में आयोजित होलिका दहन को लेकर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. बड़ा बाजार में पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही महिला पुलिस बल भी तैनात रहेंगी. होलिका दहन में अराजक तत्वों व लफंगों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी. संध्या से ही इस मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर निषेध होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >