फलका : फलका बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार की रात इमरजेंसी सायरन अचानक बजने से लोगों में अफरातफरी मच गयी. बाजार वासियों ने इसकी सूचना अविलंब फलका पुलिस को दी.
सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बैंक प्रबंधक को इनकी जानकारी दी. सहायक प्रबंधक ने बैंक पहुंच कर थानाध्यक्ष के साथ लॉकर रूम खोल कर जांच-पड़ताल की, परंतु लॉकर रूम में कोई नहीं था. अचानक इमरजेंसी सायरन बजने का कोई पता नहीं चला. बैंक सहायक प्रबंधक ने बताया कि संभवत: लॉकर रूम में चूहा घुस गया होगा. इसके कारण सायरन बजा होगा. वहीं सायरन सुन बैंक के सामने सैकड़ों लोग जुट गये थे.
