सीओ, थानाध्यक्ष सहित 16 लोगों पर प्राथमिकी

मनिहारी (कटिहार) : मनिहारी थाना क्षेत्र के केवाला सीज निवासी दिलमोहन राजपाल के कटिहार कोर्ट में दायर परिवाद पर साहेबगंज सीओ, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित 16 पर फसल लूट की प्राथमिकी मनिहारी थाने में दर्ज की गयी है. मनिहारी निवासी दिलमोहन राजपाल के अनुसार पर 15 जनवरी को मनिहारी अंचल के बैजनाथपुर मौजा में 23 एकड़ […]

मनिहारी (कटिहार) : मनिहारी थाना क्षेत्र के केवाला सीज निवासी दिलमोहन राजपाल के कटिहार कोर्ट में दायर परिवाद पर साहेबगंज सीओ, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित 16 पर फसल लूट की प्राथमिकी मनिहारी थाने में दर्ज की गयी है. मनिहारी निवासी दिलमोहन राजपाल के अनुसार पर 15 जनवरी को मनिहारी अंचल के बैजनाथपुर मौजा में 23 एकड़ जमीन पर लगी कलाई फसल व सरसों फसल की जबरदस्ती थ्रेसिंग कर अपराधी अपने साथ ले गये, जबकि वह जमीन हमारी है. हम लोग मनिहारी अंचल को लगान रसीद देते हैं. उस दिन खेत में जाने पर जबरन उन्हें भगा दिया गया.

लगभग डेढ़ सौ क्विंटल कलाई टेलर पर लोड करके अपराधी ले गये. इससे हम लोगों को लगभग दस लाख पचास हजार रुपये की क्षति हुई है. साहेबगंज सीओ व मुफस्सिल थानाध्यक्ष के सहयोग से परिवादी के लाखों रुपये की कलाई लूट ली गयी. दिलमोहन राजपाल के आवेदन पर साहेबगंज सीओ विपिन कुमार दूबे, मुफस्सिल साहेबगंज थानाध्यक्ष ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, मो काबा पुल्ला, मुस्तफा कमाल, अब्दुल हकीम, शाहजहां, मो अब्दुल्लाह, मो कलाम, जुल्लू रहमान, मो इलियाश, मो कासिम, मो मुकम्मिल, संजीव उर्फ टुनटुन तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, पप्पू तिवारी, सुबोध तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. वहीं साहेबगंज सीओ के अनुसार, वह झारखंड के साहेबगंज अंचल की जमीन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >