अधिसंख्य अभी बेरोजगार

हालात . पुराना जूट मिल चालू, पर कुछ को ही मिला काम पूराना जूट मिल एक मार्च से चालू हो गया है, पर सभी कामगारों को काम पर नहीं रखा गया है. फिलहाल मिल में 16-20 मजदूर कार्य कर रहे हैं. हालांकि मिल में 650 कामगारों की आवश्यकता है. कटिहार : सन बायो मैन्यूफैक्चरिंग जूट […]

हालात . पुराना जूट मिल चालू, पर कुछ को ही मिला काम
पूराना जूट मिल एक मार्च से चालू हो गया है, पर सभी कामगारों को काम पर नहीं रखा गया है. फिलहाल मिल में 16-20 मजदूर कार्य कर रहे हैं. हालांकि मिल में 650 कामगारों की आवश्यकता है.
कटिहार : सन बायो मैन्यूफैक्चरिंग जूट कॉरपोरेशन लिमिटेड (पुराना जूट मिल) एक मार्च से चालू हो गया है. पर, सभी कामगारों को कार्य पर नहीं रखा गया है. इसके कारण कामगारों में ऊहापोह की स्थिति है.
बताते चलें कि यह जनवरी में प्रबंधन ने विद्युत की आपूर्ति नहीं होने से मिल को बंद कर दिया था. काफी जद्दोजहद के बाद एक मार्च को मिल को चालू कर दिया गया. इसमें चार मशीनों को चालू किया गया है, जिसमें मात्र 16-20 मजदूर कार्य कर रहे हैं.
हालांकि मिल में 650 कामगारों की आवश्यकता है. यह जानकर ताज्जुब होगा कि पुराना जूट मिल का बंद व खुलने का चोली-दामन का रिश्ता है. मालूम हो कि 2 मई, 2014 को मिल प्रबंधन द्वारा प्रोडक्शन कम होने का हवाला देकर मिल को बंद कर दिया गया था. वहीं तत्कालीन श्रम संसाधन मंत्री की पहल करने पर अक्तूबर, 2014 को मिल को चालू किया गया. छह माह चलने के बाद फिर पुन: मिल को बंद कर दिया गया. इसके कारण कामगारों का भविष्य अधर में है. मिल पुन: चालू होने के बावजूद भी कामगारों को काम नहीं मिल रहा है.
कहते हैं कामगार
कामगारों में यमुना, मो मोजिम, नारायण राय, शंभु प्रसाद, फुलेश्वर पासवान, देवशरण महतो इत्यादि लोगों ने बताया कि इस मिल को चालू व बंद होने में समय नहीं लगता है. वर्तमान में पार्ट घर, ड्रॉइंग, स्पीनिंग इत्यादि मशीनों को चालू कर दिया गया है. मात्र 15 से 20 लोग काम कर रहे हैं. इस मामले में जब मजदूरों ने प्रबंधक का घेराव किया, तो प्रबंधक ने बताया कि तीन से चार दिन में सभी लोगों को काम पर रख लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >