लूटकांड का आरोपी धराया छह बाइक भी बरामद

कोढ़ा : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नंदवानी गली के पास 26 फरवरी को लूट की घटना का उद्भेदन कटिहार एवं कोढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर किया है. मालूम हो कि उपेंद्र कुमार सुमन साकिन बड़ी बथना, थाना मनसाही द्वारा 26 फरवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 5 लाख रुपया निकाल कर […]

कोढ़ा : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नंदवानी गली के पास 26 फरवरी को लूट की घटना का उद्भेदन कटिहार एवं कोढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर किया है. मालूम हो कि उपेंद्र कुमार सुमन साकिन बड़ी बथना, थाना मनसाही द्वारा 26 फरवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 5 लाख रुपया निकाल कर ले जा रहा था.

जहां अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने राशि की लूट कर ली. घटना को लेकर कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लाल बाबू यादव द्वारा सघन जांच की गयी. इसमें सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से रौतारा थाना क्षेत्र के कारे यादव पिता पिंगल यादव की पहचान की गयी. कारे यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज

निवासी सिंटू यादव के संल्पितता की बात कही. जहां गुरुवार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोढ़ा थाना, सहायक थाना व नगर थाना पुलिस के द्वारा जुराबगंज पहुंच कर सिंटू यादव के घर छापेमारी करते हुए छह मोटरसाइकिल को बरामद किया गया. छह बाइक चोरी की बतायी जा रही है.

मोटरसाइकिल में चार अपाची, एक पल्सर, एक ग्लेमर, एक यूनिकॉर्न जबकि एक मोटरसाइकिल रौतारा थाना क्षेत्र के कारे यादव के घर से बरामद किया गया. मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कोढ़ा थाने में प्रेस को संबोाधित करते हुए घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया गया है एवं अपराधी की पहचान कर ली गयी है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मौके पर कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे.

रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
कटिहार. होली के मद्देनजर यात्रियों व रेल संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ कमांडेट मो साकिब के निर्देश पर गुरुवार को प्लेटफार्म सहित कटिहार से होकर गुजरने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों की चेकिंग की गयी. चेकिंग के दौरान 20 लोगों को प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाते, ध्रुमपान करते, यत्र -तत्र विचरण करते लोगों को पकड़कर उससे जुर्माना वसूला गया.
कटिहार से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की भी जांच की गयी. सनद हो कि होली को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. होली त्योहार को लेकर दिल्ली सहित अन्य राज्यों में काम करने गये लोग वापस अपने घर लौटते है.
जिस क्रम में वह नशा खुरानी गिरोह का शिकार होकर अपना सबकुछ गंवा देते है. आरपीएफ कमांडेट ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखकर जांच अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया तथा प्लेटफार्म पर संदिग्ध को देखते ही उसके विरुद्ध छानबीन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं प्लेटफार्म पर गंदगी करते, ध्रुमपान करते सहित अन्य मामलों में पकड़े गये रेल यात्रियों से जुर्माना वसूल कर उसे छोड़ा गया.
कोढ़ा : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नंदवानी गली के पास 26 फरवरी को लूट की घटना का उद्भेदन कटिहार एवं कोढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर किया है. मालूम हो कि उपेंद्र कुमार सुमन साकिन बड़ी बथना, थाना मनसाही द्वारा 26 फरवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 5 लाख रुपया निकाल कर ले जा रहा था. जहां अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने राशि की लूट कर ली. घटना को लेकर कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लाल बाबू यादव द्वारा सघन जांच की गयी. इसमें सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से रौतारा थाना क्षेत्र के कारे यादव पिता पिंगल यादव की पहचान की गयी. कारे यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी सिंटू यादव के संल्पितता की बात कही. जहां गुरुवार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोढ़ा थाना, सहायक थाना व नगर थाना पुलिस के द्वारा जुराबगंज पहुंच कर सिंटू यादव के घर छापेमारी करते हुए छह मोटरसाइकिल को बरामद किया गया. छह बाइक चोरी की बतायी जा रही है. मोटरसाइकिल में चार अपाची, एक पल्सर, एक ग्लेमर, एक यूनिकॉर्न जबकि एक मोटरसाइकिल रौतारा थाना क्षेत्र के कारे यादव के घर से बरामद किया गया. मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कोढ़ा थाने में प्रेस को संबोाधित करते हुए घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया गया है एवं अपराधी की पहचान कर ली गयी है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मौके पर कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >