विवाहिता की गला दबा कर हत्या

कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में मंगलवार को विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने को लेकर गले में फंदा लगा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अपने बेटी के ससुराल पहुंचे जहां उसका शव पड़ा था और घर में ससुराल के एक भी सदस्य मौजूद […]

कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में मंगलवार को विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने को लेकर गले में फंदा लगा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अपने बेटी के ससुराल पहुंचे जहां उसका शव पड़ा था और घर में ससुराल के एक भी सदस्य मौजूद नहीं थे. परिजनों के बयान पर स्थानीय थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिहरपुर निवासी विशदेव महलदार की अपनी पत्नी सुनीता देवी के बीच अक्सर झगड़ होता रहता था. घटना के दिन भी पति-पत्नी आपस में झगड़ रहे थे. इसी बीच सुपीता देवी के मायके वालों को स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिली की सुनीता की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक सुनीता के परिजन उसके ससुराल पहुंचे जहां देख

कि शव पड़ा है और ससुराल वाले सभी फरार है. घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों ने रौतारा थाना को दिया. सूचना मिलते ही रौतारा थानाध्यक्ष राकेश रमण पुलिस दलबल के साथ हरिहरपुर पहुंचे व शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >