कटिहार : जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र के दास टोला में एक नाबालिग ने समीप के गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म करने के प्रयास को लेकर डंडखोरा थाना में आवेदन दिया है. नाबालिग ने अपने आवेदन में यह भी दर्शाया कि स्कूल जाते व घरेलू कार्य से घर से निकलने की ताक में रहता है और जबरन उठा ले जाने की बात कहता है. नाबालिग ने आरोपी के धमकी से स्कूल जाना छोड़ दिया. आरोपी ने तब भी उसका पीछा नही छोड़ा वह हमेशा उसके फिराक में रहने लगा. घटना बाबत नाबालिग ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर उक्त युवक के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दास टोला निवासी एक नाबालिग ने मुस्लिम टोला निवासी मो तोहिद पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार को वह खेत में थी उसी क्रम में आरोपी ने सुनसान खेत का फायदा उठाकर उसका हाथ जबरन पकड़कर उसके साथ गलत करना चाहता था. जिसे लेकर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज को सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गये. जिसे देख आरोपी वहां से निकल गया. इस संदर्भ में डंडखोरा थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया. जहां पुछताछ के क्रम में आरोपी उक्त नाबालिग के रिश्तेदार लगता है. पीड़िता के द्वारा छेड़छाड़ की बात की जांच में भी आरोपी निर्दोष पाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता ने अपने आवेदन में दर्शाया कि तौहिद उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था. शोर करने पर वह वहां से निकल गया. वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके स्कूल जाने के क्रम में भी वह पीछे पड़ा रहता.
