20 से हड़ताल पर जाने का निर्णय

कटिहार : विभिन्न मांगों के समर्थन में सरकारी हॉस्पिटल में संचालित एंबुलेंस के चालक व टेक्नीशियन 20 फरवरी से राज्य व्यापी हड़ताल पर जायेंगे. इस आशय से संबंधित बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित बिहार राज्य आपातकालीन (102) एंबुलेंस चालक एवं टेक्नीशियन संघर्ष समिति ने राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक […]

कटिहार : विभिन्न मांगों के समर्थन में सरकारी हॉस्पिटल में संचालित एंबुलेंस के चालक व टेक्नीशियन 20 फरवरी से राज्य व्यापी हड़ताल पर जायेंगे. इस आशय से संबंधित बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित बिहार राज्य आपातकालीन (102) एंबुलेंस चालक एवं टेक्नीशियन संघर्ष समिति ने राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक को सूचना दे दी है. 20 फरवरी से राज्य भर में होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल की सफलता को लेकर सोमवार को समिति के जिला शाखा की बैठक सदर अस्पताल स्थित संघ भवन में हुई.

बैठक में संघ के वरिष्ठ नेता दयानंद सिंह व जागेश्वर प्रसाद यादव उपस्थित थे. नेताओं ने कहा कि एंबुलेंस चालक व टेक्नीशियन की विभिन्न समस्याओं को लेकर बार-बार राज्य नेतृत्व के द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. समस्या के समाधान के मांग को लेकर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जायेगी. तथा सिविल सर्जन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इस अवसर पर एंबुलेंस चालक टेक्नीशियन संघर्ष समिति के अशोक कुमार शर्मा, सुरेश पासवान, अमर सिंह, दीपक पासवान, यशवंत सेठी, विकास कुमार, संजय पासवान, संतोष कामती, पवन कुमार जयसवाल, अशोक ठाकुर, जयनंदन ठाकुर, थानापति यादव, शेख जैनूल, मो मतीन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >