प्रभात इंपैक्ट : मंडल कारा की चहारदीवारी व गुमटी के मरम्मती का डीएम ने दिया आदेश प्रतिनिधि, कटिहार कटिहार मंडल कारा के चहारदीवारी व उसके ऊपर सुरक्षा के लिए बने गुमटी की जर्जर व बदहाल स्थिति की खबर प्रकाशित होते ही डीएम ललन जी ने मरम्मती का निर्देश जारी कर दिया है. मंडल कारा का प्रभात खबर ने जायजा लिया था. जिसमें कमजोर चहारदीवारी व जर्जर गुमटी से सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न होने की बात सामने आयी थी. जिला पदाधिकारी ललन जी ने भवन निर्माण विभाग को तत्काल प्रभाव से उक्त गुमटी व चहारदीवारी की मरम्मती का निर्देश दिया है ताकि शीघ्रतापूर्वक कार्य शुरू किया जा सके. प्रभात खबर की टीम द्वारा मंडल कारा का जायजा लेने के उपरांत प्रमुखता से जेल की सुरक्षा के लिए मरम्मती के कार्य की आवश्यकता को उजागर किया था. जेल का चारों गुमटी, जेल की चहारदीवारी की मरम्मती व सभी सीसीटीवी कैमरा के चालू रहने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और जेल में बंद कैदी बाहरी व अंदरूनी खतरे से बचे रहेंगे. कहते हैं काराधीक्षकउक्त मामले में काराधीक्षक विदु कुमार ने फोन पर प्रभात खबर के समाचार की सराहना की. वहीं जिलाधिकारी को साधुवाद दिया कि उन्होंने इसे जरूरी समझ कर यह आदेश दिया. कहते हैं कार्यपालक अभियंताकार्यपालक अभियंता मनोज कुमार से जब जानकारी ली गयी तो जिलाधिकारी के उक्त आदेश पर सहमति जताते हुए कहा कि जेल की मरम्मती का कार्य शीघ्र ही आरंभ किया जायेगा.
प्रभात इंपैक्ट : मंडल कारा की चहारदीवारी व गुमटी के मरम्मती का डीएम ने दिया आदेश
प्रभात इंपैक्ट : मंडल कारा की चहारदीवारी व गुमटी के मरम्मती का डीएम ने दिया आदेश प्रतिनिधि, कटिहार कटिहार मंडल कारा के चहारदीवारी व उसके ऊपर सुरक्षा के लिए बने गुमटी की जर्जर व बदहाल स्थिति की खबर प्रकाशित होते ही डीएम ललन जी ने मरम्मती का निर्देश जारी कर दिया है. मंडल कारा का […]
