चिकन बेचने वाले सड़क पर फैलाते हैं गंदगी

चिकन बेचने वाले सड़क पर फैलाते हैं गंदगी अमदाबाद. अमदाबाद मुख्यालय स्थित बाजार में कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुई है. प्रखंड के अधिकांश पंचायत के लोगों का यह मुख्य बाजार है. बाजार में मछली व चिकन की दुकानें सड़क पर ही लगती है, जबकि मछली व चिकन शेड प्रखंड परिसर में बनाया गया है. इसके […]

चिकन बेचने वाले सड़क पर फैलाते हैं गंदगी अमदाबाद. अमदाबाद मुख्यालय स्थित बाजार में कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुई है. प्रखंड के अधिकांश पंचायत के लोगों का यह मुख्य बाजार है. बाजार में मछली व चिकन की दुकानें सड़क पर ही लगती है, जबकि मछली व चिकन शेड प्रखंड परिसर में बनाया गया है. इसके बावजूद भी अमदाबाद बाजार से प्रखंड मुख्यालय तक जाने वाली सड़क में दोनों तरफ से मछली व चिकन की दुकानें लगती है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर सबसे अधिक चिकन बेचने वाले गंदगी फैलाते हैं. साथ ही चिकन दुकानों के आगे दर्जनों लावारिस कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है. जिस होकर राहगीरों को चलने में काफी कठिनाई होती है. इस दिशा में न तो बाजार कमेटी का कोई ध्यान है न ही प्रशासन का ध्यान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >