मक्का बीज नहीं हुआ अंकुरित, किसान हताश फोटो नं. 40 कैप्सन-अपनी समस्या बताते आक्रोशित किसान. प्रतिनिधि, डंडखोरा प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उपलब्ध कराये गये मक्का बीज के अंकुरित नहीं होने से किसान परेशान व हताश हैं. प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरफर गांव के किसान हीरा लाल सिंह व सतीश कुमार सिंह ने डंडखोरा प्रखंड परिसर में कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये मक्का बीज जेके सीड्स-जेके एमएच-175 (अक्तूबर प्लांट) की बोआइ अपने खेत में की थी, लेकिन महीनों गुजरने के बाद भी वह बीज अंकुरित नहीं हुआ. जबकि बीज के अंकुरित नहीं होने की सूचना प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक व स्थानीय कृषि सलाहकार को दिया. लेकिन अब तक विभागीय स्तर पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया. दोनों किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी. मक्का बीज की बोआइ कृषि अधिकारी व सलाहकार के मार्गदर्शन में किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बीच की वजह से उन्हें पचास हजार से अधिक क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि बाजार से खरीददार बीज लगाने से उसमें अंकुरित हो गया है. इस बीच रविवार को डंडखोरा प्रखंड किसान मंच के प्रतिनिधि ने गोरफर पहुंच कर उक्त किसानों से मिले तथा उनके खेतों का जायजा लिया. प्रखंड किसान मंच के अध्यक्ष सुबोध विश्वास ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों व बीज कंपनी की मिलीभगत से किसानों को गलत बीज उपलब्ध काया जाता है. उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि इस समस्याओं को लेकर मंच शीघ्र ही प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी. टीम में प्रखंड विकास मंच के अध्यक्ष विजय झा, सचिव अरविंद पोद्दार, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल, हरिमोहन सिंह, चंद्रकांत झा, दीपू विश्वास, चंद्रदेव यादव, चितरंजन भारती उर्फ लड्डू, सतीश सिंह, हीरा सिंह आदि शामिल थे.
मक्का बीज नहीं हुआ अंकुरित, किसान हताश
मक्का बीज नहीं हुआ अंकुरित, किसान हताश फोटो नं. 40 कैप्सन-अपनी समस्या बताते आक्रोशित किसान. प्रतिनिधि, डंडखोरा प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उपलब्ध कराये गये मक्का बीज के अंकुरित नहीं होने से किसान परेशान व हताश हैं. प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरफर गांव के किसान हीरा लाल सिंह व सतीश कुमार सिंह […]
