बेलवा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन फोटो नं. 39 कैप्सन – मैच का लुत्फ उठाते विधायक.आबादपुर. बीएलवाइ क्लब की ओर से बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत फुटबॉल मैदान बेलवा में रविवार को बेलवा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक कॉमरेड महबूब आलम व बारसोई सीओ विजय कुमार सिन्हा ने किया. उद्घाटन मैच में बारी की टीम ने भुना की टीम को 2-1 गोल से हराया. इस मौके पर उपस्थित हजारों दर्शकों ने उक्त कड़े संघर्ष वाले मैच का जोरदार लुत्फ उठाया. मौके पर उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक श्री आलम ने आयोजकों की प्रशंसा के साथ-साथ तमाम खेल प्रेमियों की भी हौसला अफजाई की. उक्त आयोजन में मो शमशूल हक, भानु राय, मजीबूर रहमान उर्फ मजीद, नसतर दीदार, मो इसलामुद्दीन, मो मकसूद, मो आफताब, ताज तथा हाजी आफताब रूकनबी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
बेलवा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन
बेलवा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन फोटो नं. 39 कैप्सन – मैच का लुत्फ उठाते विधायक.आबादपुर. बीएलवाइ क्लब की ओर से बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत फुटबॉल मैदान बेलवा में रविवार को बेलवा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक कॉमरेड महबूब आलम व बारसोई सीओ विजय कुमार सिन्हा ने किया. उद्घाटन मैच में बारी की […]
