अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मी के वेतन पर एसडीओ ने लगायी रोक ईमानदारीपूर्वक करें कार्यों का निर्वहन फोटो नं. 34 कैप्सन – समीक्षा बैठक में मौजूद एसडीओ व अन्य.प्रतिनिधि, बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ एसडीओ फिरोज अख्तर की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में कम उपस्थिति को देख कर आक्रोशित एसडीओ ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों की स्वयं उपस्थिति ली तथा अनुपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए वेतन पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा उन्होंने कहा कि यही रवैया रहा तो बर्खास्तगी की अनुशंसा कर दी जायेगी. वहीं एसडीएम श्री अख्तर के कड़े तेवर से पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया है. बैठक में श्री अख्तर ने बारी-बारी से सभी विभागों की समीक्षा की तथा विशेष आवश्यकता अनुसार दिशा-निर्देश दिये. अनुपस्थित पदाधिकारियों में सीडीपीओ निकहत आरा, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुभाष कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक गौतम कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोपाल कृष्ण सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो हारूण रशीद, ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु शेखर, कनीय अभियंता विकास कुमार, पपय पाल के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका अंबे कुमारी, पार्वती देवी, रजिया सुल्ताना, आवास पर्यवेक्षक राजेश रंजन, पंचायत सेवक नवल किशोर सिंह, जनसेवक अखिलेश कुमार सिंह, कृषि समन्वयक अभिनव देव, राकेश कुमार मंडल, किसान सलाहकार शौकत अली खान, गालीब नस्तर अंसारी, अभिषेक कुमार राय, कुमारी किरण, मो हुसैन अली, एटीएम सकलदीप पासवान, पंचायत रोजगार सेवक श्रवण कुमार, रंजीत कुमार, विरेंद्र बोसाक, इंदिरा आवास सहायक सोनी कुमारी, सीमा कुमारी, विकास मित्र गौरी देवी, अमित राय, शिवानी राय, जया दास, राजेश्वरी राय, लीला कुमारी, कैलाश राय, मालती राय, सुमी दास, भाष्कर राय, गौतम राय, मनोज राय, चेतन राय, रितेश राय, नरेश राय, अनिता राय, शंकर राय, नित्यानंद राय, बबिता कुमारी, कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार, मो आरिफ, आवास सहायक प्रवेज आलम, राजकुमार, अजिजुल रहमान, नलकूप खलासी, विश्वनाथ राय आदि शामिल है. वहीं एसडीएम फिरोज अख्तर ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि आज के बाद किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. सभी कर्मी ईमानदारी पूर्वक मन लगा कर अपने दायित्व का निर्वहन करें तथा क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देते हुए सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने में भागीदारी निभायें.
अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मी के वेतन पर एसडीओ ने लगायी रोक
अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मी के वेतन पर एसडीओ ने लगायी रोक ईमानदारीपूर्वक करें कार्यों का निर्वहन फोटो नं. 34 कैप्सन – समीक्षा बैठक में मौजूद एसडीओ व अन्य.प्रतिनिधि, बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ एसडीओ फिरोज अख्तर की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक की […]
