अगवा युवक की हत्या मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

फलका : फलका थाना क्षेत्र के शालेहपुर उत्तर टोला के युवक विपिन यादव 13 दिन पूर्व अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर हत्या करके शव को बोरे में बंद कर लतराहा धार में फेंक दिया था. शुक्रवार को उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पुलिस ने बरामद किया. उनके पिता खंतर यादव के बयान पर अज्ञात लोगों […]

फलका : फलका थाना क्षेत्र के शालेहपुर उत्तर टोला के युवक विपिन यादव 13 दिन पूर्व अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर हत्या करके शव को बोरे में बंद कर लतराहा धार में फेंक दिया था.

शुक्रवार को उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पुलिस ने बरामद किया. उनके पिता खंतर यादव के बयान पर अज्ञात लोगों पर फलका थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक काफी होनहार था. वह दुबई में कार्य करता था तथा पैसे कमा कर शानदार घर भी बनाया था.
साथ वह घर के कमासुत बेटा था. उनकी शादी अभी नहीं हुई थी. कई जगहों से उनके रिश्ते की बात चल रही थी. जिसमें दहेज लेन-देन की भी बात चल रही थी. इसी बीच 13 दिन पूर्व उनका अगवा कर लिया गया था और शुक्रवार को उनका शव मिला. शव मिलते ही समूचे गांव में कोहराम मच गया. उनके बूढ़े पिता खंतर यादव के सामने होनहार बेटी की शव देख कर उनके सर पर पहाड़ ही टूट पड़ा था. मां फुलसी देवी रो-रो कर पागल हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >