असम से भगायी गयी लड़की कुरसेला में मिली

असम से भगायी गयी लड़की कुरसेला में मिलीप्रतिनिधि, कुरसेलाशादी के नीयत से असम से भगायी गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने शनिवार सुबह कुरसेला चौक से बरामद किया. पुलिस संरक्षण में लेकर लड़की को सुरक्षा के तहत अल्प सुधार गृह पूर्णिया में रखा गया है. लड़की को भगा कर लाने वाला लड़का पुलिस के गिरफ्त […]

असम से भगायी गयी लड़की कुरसेला में मिलीप्रतिनिधि, कुरसेलाशादी के नीयत से असम से भगायी गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने शनिवार सुबह कुरसेला चौक से बरामद किया. पुलिस संरक्षण में लेकर लड़की को सुरक्षा के तहत अल्प सुधार गृह पूर्णिया में रखा गया है. लड़की को भगा कर लाने वाला लड़का पुलिस के गिरफ्त में आने से पहले भाग निकला. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को कुरसेला चौक से बरामद किया. इस बाबत असम के दिसपुर जिला के बरपैटा थाना में लड़की के भाई द्वारा लड़की को भगा ले जाने का अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. लड़की प्रेमी के साथ बीते आठ जनवरी 2016 को असम के बरपैटा स्थित घर से भागी थी. बरपैटा थाना ग्राम निवासी की पुत्री बताया गया है. लड़की की पहचान थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव के उनके एक रिश्तेदार से करायी गयी. गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को पुलिस गिरफ्त में लेने की कार्रवाई में थाना अध्यक्ष अनोज कुमार सहित शस्त्र बल शामिल थे. कुरसेला थाना पुलिस ने असम के दिसपुर जिला के बरपैटा थाना को मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क साध कर लड़की के बरामद होने की सूचना दे दी है. माना जा रहा है कि लड़की के परिजन व वहां की थाना पुलिस शीघ्र ही कुरसेला थाना पहुंचेगी. फिलहाल लड़की को सुरक्षा के तहत अल्प सुधार गृह पूर्णिया में रखा गया है. समझा जाता है कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के साथ असम के बरपैटा थाना की पुलिस लड़की को अपने साथ ले जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >