दुकानों व घरों के बाहर रोशनी करने की मांग

दुकानों व घरों के बाहर रोशनी करने की मांग प्रतिनिधि, बारसोईअनुमंडल मुख्यालय बारसोई बाजार में बढ़ते चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सहायता के लिए रात्रि के समय अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं घरों के बाहर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय समाजसेवी रिंकू सिंह ने स्थानीय लोगों से की है. उन्होंने […]

दुकानों व घरों के बाहर रोशनी करने की मांग प्रतिनिधि, बारसोईअनुमंडल मुख्यालय बारसोई बाजार में बढ़ते चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सहायता के लिए रात्रि के समय अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं घरों के बाहर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय समाजसेवी रिंकू सिंह ने स्थानीय लोगों से की है. उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि बाजार वासियों के घरों व दुकानों में बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है. इसके बावजूद रात्रि के समय बाजार की सड़कें एवं गलियां अंधकार में डूबी रहती है. जिसके चलते पहरेदारों एवं गश्ती दल के पुलिस कर्मियों को परेशानी होती है. वहीं अंधकार रहने से अापराधिक गतिविधि की संभावना बढ़ जाती है. उन्होंने सभी बाजार वासियों से अपने घरों, दुकानों के आगे बल्व जला कर प्रशासन की मदद करने के साथ-साथ प्रकाश का साम्राज्य स्थापित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >