आरटीपीएस काउंटर का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश फोटो नं. 32 कैप्सन-निरीक्षण करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, बरारीपूर्णिया प्रमंडल के उपनिदेशक कल्याण विभाग बिरेंद्र चौधरी ने बरारी प्रखंड के आरटीपीएस का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रत्येक दिन की स्वीकृत व अस्वीकृत की सूची सूचना पट पर लगाने का निदेश दिया. सभी कर्मियों को पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. प्रखंड के आरटीपीएस का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्णिया प्रमंडल के उपनिदेशक कल्याण बिरेंद्र चौधरी ने सभी प्रकार की पंजियों का अवलोकन किया. सेवा वितरण काउंटर एकरहने पर सीओ ओम प्रकाश गुप्ता को सेवा खिड़की में बढ़ोतरी का निर्देश दिया. उपनिदेशक ने आरटीपीएस में रोजाना आने वाले आवेदन और उसकी स्वीकृति की सूची एवं अस्वीकृत आवेदनों की कारण के साथ सूची रोजाना प्रकाशित कर आवेदकों की सुविधा के लिए सूचना पट पर चिपकाया जाय ताकि ग्रामीण जनता को परेशानी से बचाया जा सके. प्रखंड कार्यालय पहुंच कर लक्ष्मीपुर पंचायत के वृद्धा पेंशन लाभार्थी गणपत रविदास व परनी देवी की पेंशन भुगतान नहीं होने की शिकायत पर उपनिदेशक के समक्ष मुखिया राजेंद्र पासवान, सचिव जीवनचंद्र राय के द्वारा एक जुलाई 2014 से 31 जुलाई 2015 तक पांच हजार दो सौ प्रति लाभार्थी को भुगतान किया गया. उपनिदेशक कल्याण पूर्णिया प्रमंडल ने अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया. आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, प्रखंड कार्यालय प्रधान सहायक अब्दुल बहाव, आरटीपीएस के चंदन कुमार, सुजीत कुमार, प्रवेज आलम, नसीम सहित कर्मी मौजूद थे.
आरटीपीएस काउंटर का किया निरीक्षण, दिये कई नर्दिेश
आरटीपीएस काउंटर का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश फोटो नं. 32 कैप्सन-निरीक्षण करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, बरारीपूर्णिया प्रमंडल के उपनिदेशक कल्याण विभाग बिरेंद्र चौधरी ने बरारी प्रखंड के आरटीपीएस का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रत्येक दिन की स्वीकृत व अस्वीकृत की सूची सूचना पट पर लगाने का निदेश दिया. सभी कर्मियों को पारदर्शिता पूर्ण […]
