प्रावि के चापाकल से निकला जहरीला पानी, अफरा-तफरी, चापाकल सील, जांच में भेजा गया पानी का नमूनाफोटो नं. 31 कैप्सन-इसी चापाकल से निकला जहर वाला पानी प्रतिनिधि, बलरामपुरप्रखंड क्षेत्र के लुत्तीपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय निस्ता टोला भिट्ठा के चापाकल के पानी में जहर होने का समाचार फैलते ही विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रधानाध्यापक मो हासीम ने बताया कि विद्यालय के उक्त चापाकल में पानी डाल कर चालू कराया जाता है. विद्यालय की रसोइया ने पानी डाल कर जब चापाकल से पानी निकला तो पानी के साथ कीटनाशक दवा थायमेट भी निकलने लगा. इसकी सूचना बीइओ सुधीर कुमार को दिये जाने पर बीइओ विद्यालय पहुंच कर पानी का नमूना लिये. बीइओ ने बताया कि चापाकल का हत्था खोल कर लाल कपड़ा बांध दिया गया है. साथ ही पानी का नमूना लेकर अनुमंडल कार्यालय में जांच के लिए भेज दिया गया है. प्रधानाध्यापक को उस चापाकल के पानी का प्रयोग करने से मना कर दिया गया है. वहीं अभिभावकों ने बताया कि किसी शरारती तत्वों द्वारा ऐसा किया गया है. जो भी यह शरारत किया है. जांच उपरांत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. मौके पर तेलता ओपी अध्यक्ष पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हैं. बड़ी घटना टली विद्यालय के चापाकल से जहरीला पानी निकलने की बात फैलते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी. गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व का काम है. ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी. यदि इस पानी से मध्याह्न भोजन बन जाता या बच्चे पानी का सेवन कर लेते तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. बहरहाल किसी अनहोनी से पहले जहर वाले पानी निकलने की बात सामने आ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रावि के चापाकल से निकला जहरीला पानी, अफरा-तफरी,
प्रावि के चापाकल से निकला जहरीला पानी, अफरा-तफरी, चापाकल सील, जांच में भेजा गया पानी का नमूनाफोटो नं. 31 कैप्सन-इसी चापाकल से निकला जहर वाला पानी प्रतिनिधि, बलरामपुरप्रखंड क्षेत्र के लुत्तीपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय निस्ता टोला भिट्ठा के चापाकल के पानी में जहर होने का समाचार फैलते ही विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन […]
