महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही जांच प्रतिनिधि, प्राणपुरथाना क्षेत्र के नया टोला पांकी गांव में बुधवार की रात्रि महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला के पति ने इसी लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पीड़ित महिला ने बताया कि छह जनवरी की रात्रि दो युवक कुदाल घर में रखने के बहाने दरवाजा खुलवाया. घर में कोई नहीं था जिसका फायादा उठाते हुए दोनों ने मेरे साथ जबरदस्ती मारपीट कर व पैर बांध कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने बताया कि मेरे पति बच्चे को लाने के लिए अमदाबाद गये हुए थे. पीड़िता के पति को घटना की जानकारी होने के बाद दूसरे दिन सुबह में घर लौटे और बिजली विभाग में कार्य कर रहे सभी मजदूर को गांव में बुलवाया गया. जिन दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, उसे पहचान कर पकड़ कर आवेदन के साथ ग्रामीणों ने थाना को सुपूर्द कर दिया. घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मामले की न जांच की है और न तो कोई कार्रवाई की है. इससे पीड़ित महिला व उनके परिजनों में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी से बात करने पर उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा काम कराये जा रहे मजदूर उसके घर पर सामान रखता था. महिला ने जो आरोप लगाया है उसकी जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाये जाने पर दोनों युवकों पर कार्रवाई होगी. वहीं पीड़ित परिवार इस घटना से काफी भयभीत हैं. क्योंकि इनके पास-पड़ोस में एक भी घर नहीं है. वहीं पीड़ित परिवार ने जांच कर कार्रवाई की मांग पुलिस एसपी से की है.
महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही जांच
महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही जांच प्रतिनिधि, प्राणपुरथाना क्षेत्र के नया टोला पांकी गांव में बुधवार की रात्रि महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला के पति ने इसी लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल […]
