बंगला नया वर्ष मनाने की तैयारी जोरों पर प्रतिनिधि, बलिया बेलौनक्षेत्र के भौनगर पंचायत के बालूगंज गांव में बंगला वर्ष शुरू होने के अवसर पर 14 जनवरी को बंगला नया वर्ष धूम-धाम से मनाये जाने की तैयारी जोरों पर है. कार्यक्रम के आयोजक डॉ अफसार आलम ने बताया कि यह क्षेत्र बंगाल की सीमा से सटा होने के कारण बंगाली समुदाय से मिलता-जुलता रीति का चलन पहले से है. बंगाली कल्चर आम लोगों तक पहुंचे, इसलिए बंगला वर्ष का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है. डॉ अफसर आलम ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा. जिसमें मुख्य रूप से पैसा खेल, गुल्ली खेल के लिए कई टीमों के भाग लेने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय में वर्ष का पहला माघ महीना का बहुत महत्व है. एक माघ को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इसी परंपरा को बंगाल से सटा क्षेत्र में बिहार में भी मनाने का रिवाज धीरे-धीरे फैल रहा है. 14 जनवरी के कार्यक्रम में क्षेत्र के कई बंगाली कलाकार के आने की उम्मीद बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता है.
बंगला नया वर्ष मनाने की तैयारी जोरों पर
बंगला नया वर्ष मनाने की तैयारी जोरों पर प्रतिनिधि, बलिया बेलौनक्षेत्र के भौनगर पंचायत के बालूगंज गांव में बंगला वर्ष शुरू होने के अवसर पर 14 जनवरी को बंगला नया वर्ष धूम-धाम से मनाये जाने की तैयारी जोरों पर है. कार्यक्रम के आयोजक डॉ अफसार आलम ने बताया कि यह क्षेत्र बंगाल की सीमा से […]
