विधान पार्षद ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फोटो नं.34 कैप्सन-क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते एमएलसी व अन्य. प्रतिनिधि, समेली प्रखंड के डुम्मर पंचायत के देवकीनंदन सिन्हा उच्च विद्यालय डुम्मर के मैदान में 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डुम्मर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार चौधरी ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस मौके पर जिला पार्षद सदस्या सरिता देवी भी मौजूद थी. वहीं श्री अग्रवाल ने कहा नव वर्ष के अवसर पर टाइगर क्रिकेट क्लब डुम्मर ने 20-20 क्रिकेट का आयोजन किया. जो युवाओं के लिए उत्साह व गर्मजोशी से खेल का आगाज किया है. वह सराहनीय है. उद्घाटन मैच पोठिया बनाम सधवा के बीच खेला गया. जिसमें सधवा टीम ने 140 रन बनाये. जहां पोठिया की टीम 82 रनों पर ऑल आउट हो गयी. मैच काफी रोमांचक रहा. सधवा टीम की ओर से मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार को दिया गया. इस टूर्नामेंट में मंच संचालन मनीष कुमार ठाकुर, कामेंटेटर अबंस जी, स्कोरर मोनू गुप्ता, अंपायर पंकज मंडल, जावेद आलम ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक जयचंद मंडल, मुखिया कल्पना देवी, सरपंच रोशन आरा, रमजान अली, सुमन शर्मा, सअनि परमानंद सिंह, अवधेश कुमार, मतवाला, संतोष केशरी, कृष्णा, पंकज, राजू, सुबोध मंडल, हबीबुश रहमान, जाबेद, सुलतान, कुमोद सहित ग्रामीण युवाओं का अहमद योगदान रहा.
विधान पार्षद ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
विधान पार्षद ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फोटो नं.34 कैप्सन-क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते एमएलसी व अन्य. प्रतिनिधि, समेली प्रखंड के डुम्मर पंचायत के देवकीनंदन सिन्हा उच्च विद्यालय डुम्मर के मैदान में 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डुम्मर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार चौधरी ने की. इस अवसर पर […]
