गांजा के साथ दो गिरफ्तार

जोगबनी : एसएसबी 56 वीं बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को सहायक सेनानायक नवीन कुमार के नेतृत्व में सात किलो गांजा जब्त करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों युवकों को बुधवार की सुबह लगभग 9.45 बजे बथनाहा के वीरपुर चौक के समीप गिरफ्तार किया गया. सहायक सेनानायक नवीन कुमार ने […]

जोगबनी : एसएसबी 56 वीं बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को सहायक सेनानायक नवीन कुमार के नेतृत्व में सात किलो गांजा जब्त करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों युवकों को बुधवार की सुबह लगभग 9.45 बजे बथनाहा के वीरपुर चौक के समीप गिरफ्तार किया गया. सहायक सेनानायक नवीन कुमार ने बताया कि दोनों पकड़े गये युवक डिलिवरी ब्वाय हैं, जो नेपाल से माल ला कर कटिहार जिले के कुरसेला में डिलिवरी देते थे.

दोनों युवक गांजा को अपने शरीर में बांध कर ले जा रहे थे. ज्ञात हो की नेपाल के दूर-दराज के गांवों में गांजे की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और इन दिनों फसल तैयार हो चुकी है. इससे गांजे की तस्करी बढ़ गयी है. पकड़ा गया युवक कैलाश कुमार मंडल पिता स्व बद्री मंडल गांव नवाबगंज, कुरसेला तथा अमित कुमार मंडल पिता प्रसादी मंडल, कुरसेला कटिहार का निवासी है. सहायक सेनानायक ने बताया कि इस अभियान में मंजित मिश्रा, समरपाल सिंह, मो असलम, निरंजन झा, विकास कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >