आंगनबाड़ी केंद्रों से गरीबों को नहीं मिल रहा लाभ

आंगनबाड़ी केंद्रों से गरीबों को नहीं मिल रहा लाभ कटिहार. आजम नगर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति बदहाल है. सरकार इस योजना मद में करोड़ों की राशि खर्च कर रही है परंतु इसका सार्थक लाभ धरातल पर दिख नहीं रहा है. लोगों की माने तो इस योजना में करोड़ों की खर्च सरकारी राशि […]

आंगनबाड़ी केंद्रों से गरीबों को नहीं मिल रहा लाभ कटिहार. आजम नगर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति बदहाल है. सरकार इस योजना मद में करोड़ों की राशि खर्च कर रही है परंतु इसका सार्थक लाभ धरातल पर दिख नहीं रहा है. लोगों की माने तो इस योजना में करोड़ों की खर्च सरकारी राशि का दुरूपयोग मात्र है. बुधवार को कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया गया. जहां की स्थिति काफी खराब हालत में पायी गयी. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 पर मात्र दस बच्चे केंद्र में खेलते-कूदते पाये गये. जबकि केंद्र में सेविका अथवा सहायिका भी उपस्थित नहीं थीं. बच्चों से पूछने पर बताया कि सेविका खेत में मजदूर लेकर काम करवाने गयी हैं और सहायिका केंद्र पर नहीं आयी हैं. पोषाहार की बात करना बेईमानी है, जबकि 40 बच्चों का पोषाहार के लिए राशि प्रत्येक माह सरकार उपलब्ध कराती है. ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय टीम द्वारा जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >