बैठक में बढ़े अपराध पर चिंता जतायी फोटो नं. 30 कैप्सन-बैठक में उपस्थित विधायक व अन्य. प्रतिनिधि, बलिया बेलौन कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने कार्यकर्ताओं के साथ कुरूम हाट में बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान क्षेत्र में अपराध की घटना में वृद्धि होने पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि इस पर रोक नहीं लगी तो सब नपेंगे. साथ ही कहा कि यहां के मतदाताओं ने जिस आशा व हौसला के साथ वोट देकर उन्हें जिताया है उसे हर हाल में पूरा किया जायेगा. इसके लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्या, लोगों की परेशानी को प्रमुखता के साथ उठाने की जरूरत है. बैठक में विधायक डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर विकास कार्य को पूरा किया जा सकता है. इसके लिए सबको तत्पर रहने की जरूरत है. साथ ही जानकारी दी कि बिदेपुर से कदमगाछी तक मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क का शिलान्यास कर दिया गया है. शीघ्र ही कई योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ताबां परवीन, मो सनोवर आलम, जिला महासचिव मो असलम, जिला सचिव मो शौकत हुसैन, मो जाकीर हुसैन, मो अशफाक, मो मुनतसीर अहमद , पूर्व प्रमुख गोलाम रशीद, अरविंद चौधरी, उपेंद्र नाथ चौधरी, पूर्व मुखिया शाहिदूर रहमान, अबु सोहेल, खुशनुद वलायत, महबूब आलम, रिजवानपुर मुखिया शाकीर आलम आदि उपस्थित थे.
बैठक में बढ़े अपराध पर चिंता जतायी
बैठक में बढ़े अपराध पर चिंता जतायी फोटो नं. 30 कैप्सन-बैठक में उपस्थित विधायक व अन्य. प्रतिनिधि, बलिया बेलौन कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने कार्यकर्ताओं के साथ कुरूम हाट में बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान क्षेत्र में अपराध की घटना में वृद्धि होने पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन […]
