जैन अतिथिगृह के समीप टूटा कल्वर्ट, दुर्घटना की आशंकाकटिहार . कटिहार शिवमंदिर चौक से काली बाड़ी होते हुए शहीद चौक जाने वाली मुख्य मार्ग का जैन भवन के समीप नाला पर बना कल्भर्ट टूटा पड़ा रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है साथ ही कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गये है. निगम के पदाधिकारी सहित कई लोग इस मार्ग से होकर गुजरते है लेकिन उस कल्वर्ट पर किसी की भी नजर नही पड़ती. प्रभात खबर में छपी खबर छह माह में ही तीन करोड़ की सड़क जर्जर व कल्वर्ट टूटने की खबर प्रकाशित होते ही निगम ने कल्भर्ट में स्लेप लाकर बिठाया लेकिन बीच सड़क पर ही एक कल्वर्ट अभी तक टूटा पड़ा है. दूर से टूटा कल्वर्ट नही दिखने के कारण लोग दुर्घटना ग्रस्त भी हो रहे है. अब सवाल यह उठता है कि निगम इन सभी मामलों में कितनी उदासीन है कि एक मामूली सी कल्वर्ट लगाने में दस से पंद्रह दिन का समय लगा दिया है. सड़क पर बने नाले के कुछ भाग में स्लेप लगाया भी तो कुछ भाग अब भी यू ही पड़ा है जो दुर्घटना को आमंत्रण देते आ रहा है. आखिर निगम इन सभी कार्य में उदासीन रवैया क्यों अपनाती है.
जैन अतिथिगृह के समीप टूटा कल्वर्ट, दुर्घटना की आशंका
जैन अतिथिगृह के समीप टूटा कल्वर्ट, दुर्घटना की आशंकाकटिहार . कटिहार शिवमंदिर चौक से काली बाड़ी होते हुए शहीद चौक जाने वाली मुख्य मार्ग का जैन भवन के समीप नाला पर बना कल्भर्ट टूटा पड़ा रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है साथ ही कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गये है. […]
