कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 693 ग्राम गांजा बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रौतारा प्रशासन ने विनोदपुर पंचायत स्थित श्याम झा की दुकान पर छापेमारी की. श्याम झा, जिवेन्द्र झा के पुत्र बताये जाते हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से कुल 693 ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित श्याम झा मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर लिया है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिन्द ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा. नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. दोषियों को हर हाल में गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जायेगा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की मांग की है. रौतारा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है.
रौतारा पुलिस की कार्रवाई: दुकान से 693 ग्राम गांजा बरामद
रौतारा पुलिस की कार्रवाई: दुकान से 693 ग्राम गांजा बरामद
