बेदखली शिविर का किया गया आयोजन

बेदखली शिविर का किया गया आयोजन कोढ़ा . मेहीनाथपुर पंचायत भवन में अंचल पदाधिकारी ने मंगलवार को बेदखली शिविर का आयोजन किया. मालूम हो कि राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा तथा जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के मेंहीनाथपुर पंचायत भवन में बेदखली शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय मुखिया जगत नारायण सिंह […]

बेदखली शिविर का किया गया आयोजन कोढ़ा . मेहीनाथपुर पंचायत भवन में अंचल पदाधिकारी ने मंगलवार को बेदखली शिविर का आयोजन किया. मालूम हो कि राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा तथा जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के मेंहीनाथपुर पंचायत भवन में बेदखली शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय मुखिया जगत नारायण सिंह की उपस्थिति में पंचायत के लाल कार्डधारी सहित अन्य मामले को लेकर लोगों ने अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स को आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी समस्या को बताया. मौके पर उपस्थिति राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार ठाकुर ने सभी मामले में स्थल जांच कर अंचल पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी. जबकि पूर्व के लंबित मामले में कोर्ट के आदेश आने तक अन्य लोगों को विवाद नहीं करने की बात कही. अन्य तथा दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा. जबकि अंचल पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी पंचायत में राजस्व शिविर लगाने के लिए सभी कर्मचारी को निर्देश दिया गया है. जबकि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक शनिवार को कोढ़ा थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण के लिए जनता दरबार लगाने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >