1257 जरूरतमंदों के बीच कंबल का होगा वितरण

1257 जरूरतमंदों के बीच कंबल का होगा वितरण कटिहार. जिलाधिकारी के निर्देश पर समाजिक सुरक्षा के अधीन नि:शक्त, भिक्षुओं, अपंग तथा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है. डीएम ललन जी के निर्देश पर पूरे जिले में 1257 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरण होगा. कटिहार अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष प्रसाद ने अनुमंडल के […]

1257 जरूरतमंदों के बीच कंबल का होगा वितरण कटिहार. जिलाधिकारी के निर्देश पर समाजिक सुरक्षा के अधीन नि:शक्त, भिक्षुओं, अपंग तथा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है. डीएम ललन जी के निर्देश पर पूरे जिले में 1257 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरण होगा. कटिहार अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष प्रसाद ने अनुमंडल के सभी प्रखंड पदाधिकारी को यह निर्देशित किया है कि अपने अपने प्रखंड के भंडारपाल को अनुमंडल कार्यालय भेज कर उक्त कंबल प्राप्त करे तथा जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में कंबल का वितरण कर वितरण प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर जिला पदाधिकारी कार्यालय में सुनिश्चित करे. कितने कंबल का वितरण होना ———————–जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कटिहार निगम क्षेत्र में 114 पीस, कोढ़ा 50, फलका 30, समेली 20, हसनगंज 20, डंडखोरा 20, प्राणपुर 35, मनसाही 25, बरारी 60, कुरसेला 25 कुल कटिहार अनुमंडल में 399 पीस कंबल का वितरण नि:श्क्त, अपंग व असहाय के बीच करना है. जबकि बारसोई अनुमंडल में 650 एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में 258 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >