164 बेटिकट यात्री धराये, वसूला गया जुर्माना

164 बेटिकट यात्री धराये, वसूला गया जुर्माना कटिहार. सीनियर डीसीएम पवन कुमार के निर्देश पर एसीएम-वन बलभद्र गिरी के नेतृत्व में सोमवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों की चेकिंग की गयी. जिसमें 63 बिना टिकट यात्री, 93 टिकट रहते बोगी का क्लास बदल कर बैठे एवं 08 […]

164 बेटिकट यात्री धराये, वसूला गया जुर्माना कटिहार. सीनियर डीसीएम पवन कुमार के निर्देश पर एसीएम-वन बलभद्र गिरी के नेतृत्व में सोमवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों की चेकिंग की गयी. जिसमें 63 बिना टिकट यात्री, 93 टिकट रहते बोगी का क्लास बदल कर बैठे एवं 08 बिना बुकिंग के सामान ले जाते हुए कुल 164 को पकड़ा गया. जिससे जुर्माना की राशि 67405 रुपये वसूल कर छोड़ दिया गया. इस अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया है. वहीं यात्रियों को टिकट खरीद कर यात्रा करना मजबूरी बनती जा रही है. इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, सीटीटीआइ अभिजीत कुमार एवं आरपी सिंह सहित 25 टीटीई एवं 16 आरपीएफ जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >