मृतक के परिजनों से मिले विधायक

मृतक के परिजनों से मिले विधायक कटिहार. नगर के फसिया टोला निवासी मवेशी व्यवसायी ताराचंद भगत की मानसी के निकट हुई हत्या व लूट-पाट की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने स्व भगत के निवास पर पहुंच उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने बिलखते परिजनों को ढांढ़स बंधाने […]

मृतक के परिजनों से मिले विधायक कटिहार. नगर के फसिया टोला निवासी मवेशी व्यवसायी ताराचंद भगत की मानसी के निकट हुई हत्या व लूट-पाट की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने स्व भगत के निवास पर पहुंच उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने बिलखते परिजनों को ढांढ़स बंधाने के साथ ही रेल पुलिस समस्तीपुर से तत्काल दूरभाष पर बात कर लूट एवं हत्या में शामिल अपराधियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. विधायक श्री प्रसाद के संग डब्लू साह, रितेश दूबे, अनिल पोद्दार, मंटू साह, गजेंद्र नाथ पाठक, बबलू गुप्ता, प्रकाश रंजन, पप्पू गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्व भगत की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >