विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन कटिहार. कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज प्रखंड के निकट विधायक तारकिशोर प्रसाद का क्षेत्र के लोगों ने समारोह कर अभिनंदन किया. श्री प्रसाद के लगातार तीसरी बार विधायक बनने की खुशी में लोगों ने आपस में रंग-गुलाल लगा, आतिशबाजी कर व विधायक श्री प्रसाद को फूल माला पहना कर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में संचालित अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के अनेक लोगों ने विधायक श्री प्रसाद के प्रति अपनी भावनाओं को उपस्थित सैकड़ों लोगों के सम्मुख रखा. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रसाद ने लोगों से कहा कि चुनाव के उपरांत हमें सारे गिले-शिकवे भूल कर विकास की ओर उन्मुख होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जिस प्यार व अपनत्व से आप लोगों ने मुझे तीसरी बार अपनी सेवा का मौका दिया है, उसे मैं सदैव अश्रुण रखूंगा. समारोह में विधायक के संग मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंवर, शीतल साह, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, उपप्रमुख संजय यादव, कालीकांत झा, मदन साह, अजय अग्रवाल, प्रमोद सिंह, सोशल सिंह, जगरनाथपुर पंचायत के मुखिया शंकर मंडल, बलुआ पंचायत के मुखिया मो अब्बास के साथ ही सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन
विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन कटिहार. कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज प्रखंड के निकट विधायक तारकिशोर प्रसाद का क्षेत्र के लोगों ने समारोह कर अभिनंदन किया. श्री प्रसाद के लगातार तीसरी बार विधायक बनने की खुशी में लोगों ने आपस में रंग-गुलाल लगा, आतिशबाजी कर व विधायक श्री प्रसाद को फूल माला पहना कर हर्ष […]
