बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन फोटो नं. 44 कैप्सन-खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि. प्रतिनिधि, बरारी सब जूनियर, जूनियर व किड्स प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी मोहन सिंह, अजय मुनका, समाजसेवी उमेश सिंह, जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कर व शेट्ल खेल कर आरंभ कराया. इस मौके पर […]

बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन फोटो नं. 44 कैप्सन-खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि. प्रतिनिधि, बरारी सब जूनियर, जूनियर व किड्स प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी मोहन सिंह, अजय मुनका, समाजसेवी उमेश सिंह, जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कर व शेट्ल खेल कर आरंभ कराया. इस मौके पर खिलाड़ियों ने तालियां बजा कर अतिथि का स्वागत किया. प्रखंड के महंथ बाबा स्थान के निकट कामदेव मैदान में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में दर्जनों खिलाड़ी ने भाग लिया. पहला मैच किड्स का रोमांचक रहा. खेल आयोजक सह खेल प्रेमी नीरज गुप्ता ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा उभर कर समाज का नाम रोशन करें. इसी उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. खिलाड़ी की प्रतिभा को देख उपस्थित दर्शकों के द्वारा हौसला अफजाई की जा रही है. खेल का मैदान दर्शकों से भरा रहा है. इस मौके पर राजा सिंह, राजेश चौधरी, मुकेश चौधरी, पूर्व मुखिया सुजीत कुमार चौधरी सहित लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >