जनवितरण दुकानों की शिकायत

जनवितरण दुकानों की शिकायत कदवा. कदवा में जनवितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितता के विरुद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव विनोदानंद साह ने बीडीओ कुमार सौरभ से मिलकर शिकायत की है. उन्होंने बीडीओ से कहा है कि मामले की जांच करायी जाय तो बड़ा घपला सामने आ सकता है. भाकपा जिला सचिव श्री साह ने […]

जनवितरण दुकानों की शिकायत कदवा. कदवा में जनवितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितता के विरुद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव विनोदानंद साह ने बीडीओ कुमार सौरभ से मिलकर शिकायत की है. उन्होंने बीडीओ से कहा है कि मामले की जांच करायी जाय तो बड़ा घपला सामने आ सकता है. भाकपा जिला सचिव श्री साह ने कहा कि दिसंबर 2015 का केरोसिन कई पंचायतों के डीलरों द्वारा गबन कर बेच लिया है. श्री साह ने कहा कि आपूर्ति पदाधिकारी की मिलीभगत से डीलरों द्वारा कालाबाजारी की जाती है. उन्होंने कहा कि डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को विवश होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >