ट्रेन पकड़ने जा रहे रेल यात्री की गिरने से मौत

ट्रेन पकड़ने जा रहे रेल यात्री की गिरने से मौत फोटो-3 कैप्सन-अधेड़ की गिरने से हुई मौत कटिहार. कटिहार प्लेटफार्म के फुट ओवरब्रिज पर 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत गिरने से हो गयी. इस घटना के बाबत जीआरपी ने उसके पॉकेट की तलाशी लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया. प्राप्त जानकारी के […]

ट्रेन पकड़ने जा रहे रेल यात्री की गिरने से मौत फोटो-3 कैप्सन-अधेड़ की गिरने से हुई मौत कटिहार. कटिहार प्लेटफार्म के फुट ओवरब्रिज पर 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत गिरने से हो गयी. इस घटना के बाबत जीआरपी ने उसके पॉकेट की तलाशी लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति संभवत: ट्रेन पकड़ने 4 व 5 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहा था. उसी क्रम में मुख्य फुट ओवरब्रिज से वह 4 नंबर प्लेटफार्म पर उतर रहा था, जहां उसका पांव स्लिप किया और वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. इस क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौका स्थल पर पहुंचकर घायल की स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >