नल खराब, बरबाद हो रहा शुद्ध पेयजल फोटो नं. 41 कैप्सन-इसी तरह बरबाद हो रहा पानी. प्रतिनिधि, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के भालगोर गांव में लगा मिनी पाइप जलापूर्ति योजना देख-रेख के अभाव में नष्ट हो रहा है. केवाला पंचायत के भालगोर गांव में 35 लाख 80 हजार राशि की लागत से 13 जून 2013 को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व समाज कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा मिनी पाइप जलापूर्ति योजना अंतर्गत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी थी, जो देख रेख के अभाव में बरबाद हो रहा है इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों में शबनम बीबी, आसमा खातून, शहनाज परवीन, शेख नसीम, शेख हन्नान आदि ने बताया कि टोटी के अभाव में दिन-रात एक समान शुद्ध पेयजल बिना कारण का नष्ट हो रहा है. इस पर किसी का ध्यान नहीं है. पीएचइडी के कनीय अभियंता श्री सिंह ने बताया कि कुछ गड़बड़ी आ जाने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई. जिसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा.
नल खराब, बरबाद हो रहा शुद्ध पेयजल
नल खराब, बरबाद हो रहा शुद्ध पेयजल फोटो नं. 41 कैप्सन-इसी तरह बरबाद हो रहा पानी. प्रतिनिधि, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के भालगोर गांव में लगा मिनी पाइप जलापूर्ति योजना देख-रेख के अभाव में नष्ट हो रहा है. केवाला पंचायत के भालगोर गांव में 35 लाख 80 हजार राशि की लागत से 13 जून 2013 को […]
