सड़क मरम्मति कार्य बंद होने से आक्रोश

सड़क मरम्मति कार्य बंद होने से आक्रोश कटिहार. सालमारी-आजमनगर सड़क मार्ग पर कराये जा रहे मरम्मती कार्य से लोगों को जर्जर सड़क से मुक्ति मिलने की आस जगी थी, परंतु मरम्मती कार्य बीच में बंद कर दिये जाने से लोगों के मन में संवेदक के प्रति आक्रोश घर करने लगा है. वर्तमान समय में भी […]

सड़क मरम्मति कार्य बंद होने से आक्रोश कटिहार. सालमारी-आजमनगर सड़क मार्ग पर कराये जा रहे मरम्मती कार्य से लोगों को जर्जर सड़क से मुक्ति मिलने की आस जगी थी, परंतु मरम्मती कार्य बीच में बंद कर दिये जाने से लोगों के मन में संवेदक के प्रति आक्रोश घर करने लगा है. वर्तमान समय में भी उक्त पथ पर 50 से भी ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को हमेशा अप्रिय घटना घटित होने की आशंका सताती रहती है. जबकि उक्त पथ से होकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन तक की गाड़ी गुजरती है. बावजूद सड़कों की स्थिति दयनीय बनी हुई है. हो भी क्यों न, जब सैया भये कोतवाल तो अब डर काहे का. लोगों का संवेदक के इस मरम्मती कार्य को अधूरा छोड़ कर चला जाना उनके संवेदनहीनता का परिचय बताया है. लोगों का कहना है उक्त सड़कें कई जगहों पर स्लाइड भी कर गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >