पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर मेडिकल जांच में भेजा

पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर मेडिकल जांच में भेजा कोढ़ा. कोढ़ा थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग में शादी की नियत से भगा ले गये नाबालिग को बरामद कर कोर्ट में पेशी के लिए रविवार को भेजा. कोढ़ा थाना कांड संख्या 230/15 में गेड़ाबाड़ी निवासी ने अजीत पोद्दार पर अपने नाबालिग लड़की को शादी की […]

पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर मेडिकल जांच में भेजा कोढ़ा. कोढ़ा थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग में शादी की नियत से भगा ले गये नाबालिग को बरामद कर कोर्ट में पेशी के लिए रविवार को भेजा. कोढ़ा थाना कांड संख्या 230/15 में गेड़ाबाड़ी निवासी ने अजीत पोद्दार पर अपने नाबालिग लड़की को शादी की नियत से अपहरण कर भगाने का मामला दर्ज करवाया था. जिस बात को लेकर कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने आरोपी परिवार के लोगों पर लड़की की सकुशल बरामदगी कराने की बात कही थी. वहीं गुप्त सूचना पर आरोपी अजीत पोद्दार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया तथा लड़की को मेडिकल जांच के बाद कटिहार न्यायालय में 164 के बयान के लिए रविवार को महिला पुलिस के साथ भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >