फसल ले जाने पर पुलिस ने लगायी रोक

फसल ले जाने पर पुलिस ने लगायी रोकफोटो नं. 39 कैप्सन-पीड़ित किसान. प्रतिनिधि, बरारी, जौनिया गांव के किसानों की खेती की 19 एकड़ जमीन की फसल जौनिया कैंप (पुलिस) ने फसल ले जाने पर रोक लगा दिया है. इससे किसान परेशान होकर न्याय की आस में दर-दर भटक रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान […]

फसल ले जाने पर पुलिस ने लगायी रोकफोटो नं. 39 कैप्सन-पीड़ित किसान. प्रतिनिधि, बरारी, जौनिया गांव के किसानों की खेती की 19 एकड़ जमीन की फसल जौनिया कैंप (पुलिस) ने फसल ले जाने पर रोक लगा दिया है. इससे किसान परेशान होकर न्याय की आस में दर-दर भटक रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान जागेश्वर मंडल, वैधनाथ मंडल, संजय मंडल, दिलीप मंडल, राजकुमार मंडल, जनेसर मंडल सहित महिलाओं ने बताया कि जौनिया मौजा, थाना नंबर 250, खाता 21, खेसरा 345, 288, 259, 260, 261, 295, 296, 348, 349, रकवा 19.55 एकड़ खेती की जमीन में चार एकड़ कलाई की फसल, 7 एकड़ परवल की फसल है. पुलिस ने किसानों को फसल ले जाने से रोक दिया है. किसानों ने बताया कि 26 दिसंबर को एक आवेदन बरारी थाना को दिया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. गरीब किसानों को अपने परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही है. किसानों के द्वारा बरारी थाना में दिये आवेदन में कहा गया है कि जमीन की नापी सरकारी अमीन द्वारा करायी गयी है. इस जमीन के पच्चीस परिवार का भरण-पोषण होता है. जमीन के सभी कागजात दिखाते हुए किसानों के परिजनों ने जिला पदाधिकारी से फसल दिलाने की मांग की है ताकि गरीब परिवार दो जून की रोटी खा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >