अब उपभोक्ताओं को खाद्य दिवस पर मिलेगा अनाजडुगडुगी बजा कर उपभोक्ताओं को दी जायेगी जानकारी, 5 से 12 जनवरी तक मनेगा उपभोक्ता दिवस फोटो नं. 9 कैप्सन-ट्रैक्टर से अनाज लेकर जाते हुए प्रतिनिधि, कटिहार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को मिलने वाली खाद्यान्न में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अब खाद्य दिवस आयोजित कर खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा. जिला पदाधिकारी ललन जी ने इस तरह का आदेश जारी किया है. डीएम के निर्देश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिनय भास्कर ने जिले के सभी आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति, निरीक्षक, पणन पदाधिकारी को इस आशय का आदेश जारी किया है. डीएसओ के आदेश के अनुसार चालू माह यानी जनवरी 2016 में 5 से 12 जनवरी 2016 तक जिले में खाद्य दिवस मनाया जायेगा. लाभुकों को दिसंबर 2015 का खाद्यान्न इसी खाद्य दिवस में मिलेगा. खाद्य दिवस के तहत जिले के कुल 2561000 लाभुकों को फायदा मिलेगा. इसमें 2506922 खाद्य सुरक्षा के तहत पूर्विकता लाभुक व 54078 अंत्योदय कार्डधारी है. उल्लेखनीय है कि अब तक जन वितरण प्रणाली के डीलर अपने अनुसार दुकान खोल कर लाभुक को खाद्यान्न सस्ते दर पर देते हैं. जिसमें घाल मेल की पूरी संभावना बनी रहती है. उपभोक्ताओं के इस व्यवस्था में यह शिकायत रहती थी कि खाद्यान्न का वजन कम मिला है. राशि अधिक ले लिया है. अब नयी व्यवस्था के तहत हर माह खाद्य दिवस घोषित कर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा. कुल 2561000 लाभुक को मिलेगा लाभ—————————–डीएम के आदेश पर इस नयी व्यवस्था के तहत जिले में कुल 2561000 लाभुकों को इससे फायदा पहुंचेगा. इसमें सर्वाधिक लाभुक कदवा प्रखंड में है. इस प्रखंड में पूर्विकता प्राप्त लाभुक व्यक्ति 296157 व अंत्योदय कार्डधारी 5676 है. जबकि सबसे कम हसनगंज प्रखंड में है. इस प्रखंड में क्रमश: 45403 व 1154 क्रमश: पूर्विकता प्राप्त लाभुक व्यक्ति व अंत्योदय कार्डधारी हैं. ग्रामीण क्षेत्र में कुल 2339336 पूर्विकता प्राप्त लाभुक व्यक्ति व 48004 अंत्योदय कार्डधारी हैं. वहीं शहरी क्षेत्रों में क्रमश: 167586 व 6074 लाभुक हैं. 5 से 12 जनवरी तक मनेगा खाद्य दिवस—————————–एनएफएसए 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन व खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से डीएम ने डीएसओ जिले में खाद्य दिवस घोषित कर लाभुक के बीच खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया है. डीएम के निर्देश के आलोक में डीएसओ अभिनय भास्कर ने ज्ञापांक 862 दिनांक 26 दिसंबर 15 को आशय से संबंधित आदेश जारी किया. डीएसओ द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि दिनांक 5 से 12 जनवरी तक जिले में खाद्य दिवस घोषित किया गया है. निर्धारित खाद्य दिवस में दिसंबर 15 के खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा. सभी पणन अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक अपने स्तर से इसकी सूचना पंचायत स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति को देना सुनिश्चित करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर डुगडुगी बजा कर अथवा माइकिंग के जरिये इसका प्रचार-प्रसार करायें. आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड के प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी खाद्य दिवस में खाद्यान्न वितरण का सतत निगरानी व पर्यवेक्षण करेंगे.यह है प्रावधान———–एनएफएसए के तहत सभी पूर्विकता प्राप्त लाभुक व्यक्ति को हर माह दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल देने का प्रावधान है. सस्ते दर यानी गेहूं 2 रुपया व चावल 3 रुपया प्रति किलोग्राम की दर से लाभुक व्यक्ति को स्थानीय डीलर के द्वारा दिया जाना है. उपभोक्ता एवं खाद्य संरक्षण विभाग ने इसके लिए काफी पहले ही गाइड-लाइन जारी किया है. लेकिन इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को कई स्तर पर शिकायतें रहती थी. विभाग ने पंचायत,प्रखंड, जिला व राज्य स्तर पर निगरानी एवं अनुश्रवण समिति भी गठित की है. साथ ही एनएफएसए के तहत राज्य सरकार ने जिला स्तर पर अपर समाहर्ता को जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी घोषित किया है. पारदर्शिता के लिए उठाया गया कदम – डीएम—————————इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी ललन जी ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि जब वे नवादा में डीएम थे, तब वहां इस तरह की व्यवस्था लागू की गयी. अब बिहार के दूसरे जिले में खाद्य दिवस के तहत ही लाभुक को खाद्यान्न मिलेगा. इसके कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि खाद्य दिवस के तहत खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता आयेगा. पहले लाभुक को पता नहीं चलता था कि डीलर के यहां कब अनाज पहुंचेगा. लेकिन अब लाभुक को डुगडुगी बजा कर या माइकिंग के जरिये सूचना मिलेगी कि डीलर के यहां खाद्यान्न पहुंच चुका है तथा निर्धारित खाद्य दिवस पर खाद्यान्न मिलेगा. इस व्यवस्था के तहत एसएफसी में लिस्टिंग होगी. उसके बाद डोर स्टेप डिलिवरी के माध्यम से डीलर के यहां खाद्यान्न पहुंचेगी. जब यह सुनिश्चित हो जायेगा कि डीलर के यहां खाद्यान्न पहुंच गया है, तब दिवस घोषित किया जायेगा. कहते हैं डीएसओ————-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिनय भास्कर ने बताया कि डीएम के आदेश पर 5 से 12 जनवरी 2016 तक जिले में खाद्य दिवस मनाया जायेगा. इस खाद्य दिवस के तहत लाभुक को दिसंबर 15 का खाद्यान्न दिया जायेगा. संबंधित अधिकारियों को खाद्य दिवस के क्रियान्वयन को लेकर आदेश दिया गया है. कटिहार जिले में लाभुकों की स्थिति—————————क्रम सं. – प्रखंड – पूर्विकता प्राप्त व्यक्ति – अंत्योदय कार्डधारी—– ——— —————– ————— 01 – कटिहार – 68666 – 1569 02 – हसनगंज – 45403 – 1154 03 – डंडखोरा – 58307 – 1275 04 – कोढ़ा – 239831 – 4671 05 – फलका – 126002 – 2532 06 – समेली – 69864 – 1426 07 – कुरसेला – 50504 – 1164 08 – बरारी – 231054 – 4937 09 – मनसाही – 79200 – 1409 10 – प्राणपुर – 125476 – 2527 11 – मनिहारी – 139260 – 2823 12 – अमदाबाद – 135048 – 2863 13 – आजमनगर – 265622 – 5533 14 – बारसोई – 279799 – 6016 15 – बलरामपुर – 129144 – 2429 16 – कदवा – 296157 – 5676 17 – कटिहार (शहर) 145545 – 4905 18 – मनिहारी (शहर) 22041 – 1169 ———– ——– कुल – 2506922 54078
अब उपभोक्ताओं को खाद्य दिवस पर मिलेगा अनाज
अब उपभोक्ताओं को खाद्य दिवस पर मिलेगा अनाजडुगडुगी बजा कर उपभोक्ताओं को दी जायेगी जानकारी, 5 से 12 जनवरी तक मनेगा उपभोक्ता दिवस फोटो नं. 9 कैप्सन-ट्रैक्टर से अनाज लेकर जाते हुए प्रतिनिधि, कटिहार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को मिलने वाली खाद्यान्न में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अब खाद्य दिवस आयोजित […]
